Afghanistan created history by playing only 10 test matches

अफगानिस्तान ने सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेलकर ही रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का महारिकॉर्ड

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज हो रही है, जिसका पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया है। दोनों ही वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र का हिस्सा नहीं हैं। इस मैच में अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए, जिसमें से रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ने तो दोहरे शतक जड़े।
अफगानिस्तानी टीम ने बनाए 699 रन
अफगानिस्तान ने मैच में एक ही पारी खेली और उसी में 699 रन बनाए। टीम के लिए रहमत शाह (234 रन), हशमतुल्लाह शाहिदी (246 रन) और अफसर जजई (113 रन) ने बेहतरीन पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही अफगानी टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। अफगानिस्तान ने अभी तक सिर्फ 10 टेस्ट मैच ही खेले हैं और इतने कम मैच खेलकर भी टीम ने पहली बार 600 प्लस का स्कोर बनाया है।
पाकिस्तानी टीम का तोड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। अफगानी टीम सबसे कम टेस्ट मैच खेलकर ही पहली बार 600 प्लस रन बनाने वाली टीम बन गई है। उनसे सिर्फ 10 टेस्ट ही खेले हैं। इससे पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाकिस्तानी टीम ने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट पर 657 रन बनाए थे। जो टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का 19वां मैच था।

×
Date : 31 December 2024 Posted By : EDITOR
अफगानिस्तान ने सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेलकर ही रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का महारिकॉर्ड
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया UNN: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 […]