India Vs Newzeland T-20

India Vs Newzeland T-20 : भारत ने 10 ओवर में ही जीता मैच, न्यूजीलैंड पस्त

UNN: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रनों की सुनामी देखने को मिली। भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंद दिया है। टीम इंडिया ने 154 रनों के लक्ष्य को मात्र 10 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के आगे कीवी गेंदबाज बेबस नजर आए। यह भारत की घर पर गेंदों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का यह प्रदर्शन विरोधियों के लिए खतरे की घंटी है। अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी क्लास दिखाई। गुवाहाटी में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह गदर काटा, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

×
Date : 26 January 2026 Posted By : EDITOR
India Vs Newzeland T-20 : भारत ने 10 ओवर में ही जीता मैच, न्यूजीलैंड पस्त
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]