Gautam Adani gets a shock, the government cancelled this tender

Gautam Adani को झटका, सरकार ने कैसिंल किया ये टेंडर

Gautam Adani को झटका, सरकार ने कैसिंल किया ये टेंडर

Mumbai: नए साल की शुरुआत में ही एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी को एक बड़ा झटका लगा है। यह झटका तमिलनाडु सरकार की ओर से आया है। तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AE​​SL) को जारी स्मार्ट मीटर खरीदने के ग्लोबल टेंडर को रद्द कर दिया है। यह टेंडर केंद्र सरकार की रिवाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन एरिया प्लान के तहत अगस्त 2023 में चार पैकेज के रूप में जारी किया गया था। एक सूत्र ने बताया कि बीएसई में लिस्टिड कंपनी AE​​SL ने चेन्नई सहित आठ जिलों को कवर करने वाले टेंडर के पैकेज-1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था। हालांकि 27 दिसंबर 2024 को यह टेंडर कैंसिल कर दिया गया, जिसका कारण एईएसएल द्वारा उद्धृत कॉस्ट कथित तौर पर अधिक थी। उन्होंने कहा कि दोबारा टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि तीन अन्य पैकेज के लिए भी टेंडर को कैंसिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माल्या केस में ED का बड़ा बयान: कर्ज वसूली से धनशोधन के आरोप नहीं होते खत्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱माल्या केस में ED का बड़ा बयान: कर्ज वसूली से धनशोधन के आरोप नहीं होते खत्म Mumbai: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया है कि बैंक के कर्ज की वसूली हो जाने से शराब कारोबारी विजय माल्या पर लगे धनशोधन के आरोप खत्म नहीं होते। ईडी ने […]

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान Mumbai: आज न्यू दिल्ली में एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था। इस दौरान दो बड़े आइकॉन्स की मौजूदगी देखी गई जिसमें से एक मॉडर्न […]