US court orders simultaneous hearing of three cases against Adani

अमेरिकी अदालत ने अडानी के खिलाफ तीन मुकदमों की एक साथ सुनवाई करने दिया आदेश

अमेरिकी अदालत ने अडानी के खिलाफ तीन मुकदमों की एक साथ सुनवाई करने दिया आदेश

न्यूयॉर्क सिटी । न्यूयॉर्क की एक अदालत ने उद्योगपति गौतम अडानी और अन्य के खिलाफ चल रहे तीन अलग-अलग मामलों की सुनवाई को एक साथ करने का आदेश दिया है। इन मामलों में 265 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2,029 करोड़ रुपये) की रिश्वतखोरी और निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं।
अदालत ने न्यायिक दक्षता और परस्पर विरोधी अनुसूचियों से बचने के लिए यह फैसला लिया है। इन मामलों में यूएस बनाम अडानी व अन्य (आपराधिक मामला), एसईसी बनाम अडानी व अन्य (दीवानी मामला), और एसईसी बनाम कैबनेस (अन्य आरोपियों के खिलाफ दीवानी मामला) शामिल हैं। अब सभी मामलों की सुनवाई जिला न्यायाधीश निकोलस जी गरौफिस करेंगे, जो पहले से ही अडानी के खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई कर रहे हैं। अदालत ने कर्मचारियों को मामलों का पुनः आवंटन करने के निर्देश दिए हैं।
इन मामलों की संयुक्त सुनवाई से अडानी समूह के लिए कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस प्रक्रिया में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) और अभियोजन पक्ष के तर्कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अडानी पर लगे हैं ये आरोप
अडानी समूह और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने राज्य बिजली वितरण कंपनियों के साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं के अनुबंध प्राप्त करने के लिए 265 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी। अभियोजन पक्ष का कहना है कि यह जानकारी उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई, जिनसे अडानी समूह ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए धन जुटाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]