BJP is destroying the future of youth by cutting their like Eklav

बीजेपी युवाओं का एकलव्य जैसा अंगूठा काट उनका भविष्य कर रही खत्म

बीजेपी युवाओं का एकलव्य जैसा अंगूठा काट उनका भविष्य कर रही खत्म

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बीजेपी पर देश के युवाओं के भविष्य को मिटाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बीजेपी भारत के युवाओं का एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य खत्म कर रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो परीक्षा समय पर नहीं होती। परीक्षा हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और युवा न्याय मांगते हैं, तो उनकी आवाज को बेरहमी से कुचला जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में यूपी और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया। वह भी तब जब सीएम ने खुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। बीजेपी सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। बीजेपी को देश के युवाओं के हक की आवाज किसी कीमत पर दबाने नहीं देंगे। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कुछ लोग जेल के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अराजकता और अन्याय मोहन सरकार की कार्यशैली के मुख्य अंग हैं। बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र से इन्हें सख्त नफरत है। एमपीपीएससी की अनियमितताओं और अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र राधे जाट और रजत को जेल भेजना मोहन सरकार के अन्याय की पराकाष्ठा है। मोहन सरकार इन पर लादे गए झूठे प्रकरण तुरंत वापस लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]