Earth shook in Tibet: 36 dead, 38 injured

तिब्बत में कांपी धरती: 36 की मौत, 38 घायल, भारत में भी लगे झटके

तिब्बत में कांपी धरती: 36 की मौत, 38 घायल, भारत में भी लगे झटके

नई दिल्ली । तिब्बत और नेपाल के लिए मंगलवार की सुबह मौत का पैगाम लेकर आई। यहां 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। इसमें 36 लोगों को मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। इधर भारत और बांग्लादेश के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनका केंद्र तिब्बत था। जहां 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, नेपाल और भारत के सिक्किम की सीमा के पास चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत क्षेत्र में सुबह 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से करीब 91 किमी दूर था। भूकंप के झटके भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
चीन के बयान में बताया गया कि नेपाल सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 36 लोगों की मौत हुई है और 38 लोग घायल हैं। भारत, नेपाल और बांग्लादेश में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में थोड़ी-थोड़ी देर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 7:00 बजे दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग इलाके में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद भी कई बार झटके महसूस किए गए।
गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में नेपाल में काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में शक्तिशाली भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी। भूकंप के कारण लगभग 9 हजार लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि नेपाल भूवैज्ञानिक रूप से ऐसे क्षेत्र में बसा है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जिससे हिमालय बनता है और इस वजह से अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
ईरान और भारत में भी आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात दक्षिणी ईरान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, कोई क्षति की खबर सामने नहीं आई। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में कई जगहों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण जानमाल और क्षति के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ -11 घंटे का लंबा इंतजार और दर्शन सिर्फ डेढ़-दो सेकंड के देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में इस समय रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण भक्तों को दर्शन के लिए 10 से 11 घंटे तक लंबी […]

राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष -राज्यसभा सभापति ने किया समिति का पुनर्गठन, 10 सदस्यों को किया शामिल नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा […]