Branded clothes worth 2 crore burnt in fire at Indore mall

इंदौर के मॉल में लगी आग, 2करोड़ के ब्रांडेड कपड़े जले

इंदौर के मॉल में लगी आग, 2करोड़ के ब्रांडेड कपड़े जले

फायर ब्रिगेड ने कहा शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इंदौर के एबी रोड स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल में आग लग गई। मॉल में आग ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम रेयर रैबिट में लगी, जो तीन महीने पहले ही खुला था। बताया गया है कि देर रात शोरूम में आग लगी, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, इस आग से शोरूम में रखे करीब 2 करोड़ रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले ही 30 लाख रुपये के नए कपड़े शोरूम में आए थे। सुबह सफाई के लिए पहुंचे शोरूम कर्मचारियों ने धुआं देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक शोरूम में रखा दो करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन धुएं की अधिकता के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके। धुआं निकालने के लिए शोरूम के कांच तोड़ने पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की ठोस वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है, लेकिन फायर ब्रिगेड ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।
एक दिन पहले आया था नया माल
शोरूम में मंगलवार रात को 30 लाख रुपये का नया माल लाकर रखा गया था, जो जलकर राख हो गया। शोरूम में महंगे और ब्रांडेड कपड़े रखे थे। शोरूम संचालक के अनुसार, आग के कारण उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य : CM डॉ. मोहन यादव उड़द उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए हर किसान को देंगे 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस किसानों की बेहतरी के लिये कर रहे तेज गति से कार्य हाई-वे परियोजना की मंजूरी पर किसान प्रतिनिधि मंडल ने […]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: कृषक कल्याण वर्ष 2026 से समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: कृषक कल्याण वर्ष 2026 से समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश 2026 होगा ‘कृषक कल्याण वर्ष’, किसान बनेगा अन्नदाता से उद्यमी खेत से बाजार तक मजबूत होगी कृषि श्रृंखला, 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा कृषक कल्याण वर्ष 2026 – CM डॉ. मोहन यादव […]