Madhya Pradesh : इंदौर के कलाकार पीहू और सुशांत ने फतेह फिल्म के लिए गाया गाना – Listen this song
Madhya Pradesh : इंदौर के कलाकार पीहू और सुशांत ने फतेह फिल्म के लिए गाया गाना
सबसे पहले देश हां गाने ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर मचाई धूम
इंदौर। साइबर फ्रॉड पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की फिल्म फतेह के लिए इंदौर के कलाकार पीहू और सुशांत ने ट्रिब्यूट सॉन्ग गाया है,जिसने इंस्टाग्राम पर धूम मचा रखी है। इस गाने को सोनू सूद ने भी सराहा है। तेरे दिल में हिंदुस्तान है मर मिटने का अरमान है। कर नतमस्तक दुश्मन को हर लम्हा, कर फतेह, कर फतेह, हर कदम पर फतेह, सबसे पहले देश हां। सिंगर पीहू और सुशांत त्रिवेदी द्वारा गाए गीत को शैलेंद्र चौधरी ने लिखा है, म्यूजिक संगीतकार सुशांत त्रिवेदी आशीर्वाद स्टूडियो इंदौर का है और कंपोज खुद सिंगर सुशांत त्रिवेदी ने किया है। यह गीत बहुत ही शानदार है, जिसमें देशभक्ति की ललक दिखाई पड़ती है। सिंगर पीहू और सुशांत ने इस गाने के बारे में बताया कि सोनू सूद ने एक रीयल घटना को लेकर फिल्म फतेह के माध्यम से साइबर फ्रॉड को जनता के सामने रखा है जिससे साइबर फ्रॉड से बचने में लोगों को मदद मिलेगी। सिंगर पीहू ने बताया कि यह गाना इंस्टाग्राम पर हजारों लाइक्स पार कर चुका है और यह सिलसिला निरंतर जारी है । इसकी की गूंज मुंबई तक पहुंची और सोनू सूद ने भी इसकी जमकर प्रशंसा की।
