Skoda Kylak gets 5-star rating in India NCAP crash test

स्कोडा काइलैक को भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग

स्कोडा काइलैक को भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग

Mumbai: स्कोडा आॅटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर एसयूवी, काइलैक ने भारत एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) में प्रतिष्ठित 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। काइलैक भारत एनसीएपी टेस्ट में भाग लेने वाली पहली स्कोडा गाड़ी बन गई है, जिसने कुशाक और स्लाविया द्वारा स्थापित सेफ्टी एक्सीलेंस की ब्रांड की विरासत को जारी रखा है। स्कोडा आॅटो इंडिया की दोनों 2.0 कारों ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा दोनों के लिए अपनी कैटेगरी में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। स्कोडा आॅटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्?टर पेट्र जेनेबा ने कहा, “सुरक्षा स्कोडा के डीएनए में निहित है और 2008 से प्रत्येक स्कोडा कार का वैश्विक स्तर पर और भारत में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ क्रैश-टेस्ट किया गया है। स्कोडा आॅटो, 5-स्टार सुरक्षा-रेटेड कारों के बेड़े के साथ भारत में कार सेफ्टी अभियान का नेतृत्व कर रहा है। हम ग्लोबल एनसीएपी टेस्ट के तहत वयस्कों और बच्चों के लिए पूरे 5-स्टार स्कोर करने वाले पहले ब्रांड हैं। अब हमारी बिल्कुल नई सब-4-मीटर एसयूवी काइलैक ने भारत एनसीएपी परीक्षण में अपने सेगमेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। काइलैक व्यापक सुरक्षा प्रणालियों के साथ आती है जिसमें मानक के रूप में छह एयरबैग सहित एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। यह रेटिंग भारतीय सड़कों पर यूरोपीय टेक्?नोलॉजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है। इसमें एक मूल आधार शामिल है जिस पर कार का निर्माण किया जाना चाहिए और वह है सेफ्टी।

×
Date : 18 January 2025 Posted By : EDITOR
स्कोडा काइलैक को भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग
News Image

स्कोडा काइलैक को भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग

Mumbai: स्कोडा आॅटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर एसयूवी, काइलैक ने भारत एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) में प्रतिष्ठित 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। काइलैक भारत एनसीएपी टेस्ट में भाग लेने वाली पहली स्कोडा गाड़ी बन गई है, जिसने कुशाक और स्लाविया द्वारा स्थापित सेफ्टी एक्सीलेंस की ब्रांड की विरासत को जारी रखा है। स्कोडा आॅटो इंडिया की दोनों 2.0 कारों ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा दोनों के लिए अपनी कैटेगरी में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। स्कोडा आॅटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्?टर पेट्र जेनेबा ने कहा, "सुरक्षा स्कोडा के डीएनए में निहित है और 2008 से प्रत्येक स्कोडा कार का वैश्विक स्तर पर और भारत में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ क्रैश-टेस्ट किया गया है। स्कोडा आॅटो, 5-स्टार सुरक्षा-रेटेड कारों के बेड़े के साथ भारत में कार सेफ्टी अभियान का नेतृत्व कर रहा है। हम ग्लोबल एनसीएपी टेस्ट के तहत वयस्कों और बच्चों के लिए पूरे 5-स्टार स्कोर करने वाले पहले ब्रांड हैं। अब हमारी बिल्कुल नई सब-4-मीटर एसयूवी काइलैक ने भारत एनसीएपी परीक्षण में अपने सेगमेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। काइलैक व्यापक सुरक्षा प्रणालियों के साथ आती है जिसमें मानक के रूप में छह एयरबैग सहित एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। यह रेटिंग भारतीय सड़कों पर यूरोपीय टेक्?नोलॉजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है। इसमें एक मूल आधार शामिल है जिस पर कार का निर्माण किया जाना चाहिए और वह है सेफ्टी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam’s institutions

📰 Generate e-Paper Clip Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam’s institutions Thiruvananthapuram: BJP Keralam President flags Rs 1,582 crore of cooperative irregularities and accuses the CPM of capturing every institution meant to serve Malayalees BJP Keralam State President and Nemom MLA Rajeev Chandrasekhar today raised serious questions about the criminalisation […]

निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की आर्थिक संभावनाओं को मिलेगी नई उड़ान – अनिल अग्रवाल

📰 Generate e-Paper Clip निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की आर्थिक संभावनाओं को मिलेगी नई उड़ान – अनिल अग्रवाल Mumbai: हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने FICCI में उद्योग जगत को प्रधानमंत्री के संबोधन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारत […]