Neha Malik bought a new home in the city of dreams

नेहा मलिक ने सपनों के शहर में खरीदा नया आशियाना

नेहा मलिक ने सपनों के शहर में खरीदा नया आशियाना

Mumbai: एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास शौक-सुविधा की सारी चीजें हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। यह उनका पहला घर नहीं है, बल्कि तीसरा घर है। इससे पहले वो दो आलीशान घरों की मालकिन हैं। ऐसे में तीसरा घर खरीदने के बाद अब तीन घरों की मालकिन बन गई हैं। नेहा मलिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीदा है और इसके साथ ही उन्होंने घर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपने नए घर का टूर भी कराया। इस वीडियो में नेहा ने पुष्टि की कि यह उनका तीसरा घर है, जो उन्होंने मुंबई में खरीदा है। नेहा ने अपनी मां मंजू मलिक के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “ये तेरा घर…ये मेरा घर…हमारे नए घर की तस्वीरें आप भी देखिए।” एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। नेहा मलिक अपने बोल्ड लुक और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नेहा मलिक की ये तस्वीरें दुबई में उनके वेकेशन की हैं। नेहा मलिक ने फ्लोरल प्रिंट ऑफ शोल्डर गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनके स्टाइलिश और बोल्ड लुक से उनके दीवाने हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Matka King Tops Prime Video Charts Within 24 Hours of Release

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Matka King Tops Prime Video Charts Within 24 Hours of Release Mumbai: The recently released series Matka King has made a strong opening, emerging as the most-watched title on Prime Video India within 24 hours of its launch on April 17, 2026. The show has also been trending at the […]