Yami Gautam and Pratik Gandhi are ready for a grand wedding

‘धूम धाम’ से शादी के लिए तैयार यामी गौतम और प्रतीक गांधी, जारी हुआ फिल्म का फर्स्ट पोस्टर

‘धूम धाम’ से शादी के लिए तैयार यामी गौतम और प्रतीक गांधी, जारी हुआ फिल्म का फर्स्ट पोस्टर

Mumbai: यामी गौतम और प्रतीक गांधी जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। दोनों जल्द ही फिल्म धूम धाम में नजर आएंगे, जिसका नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर का देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। पोस्टर के साथ नेटफ्लिक्स ने इंस्टग्राम पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “डोंट डीएम अस फॉर रिश्ताज क्यूंकि हमारी शादी ‘धूमधाम’ से होने वाली है।” फिल्म के पोस्टर में, यामी गौतम के किरदार कोयल चड्ढा और प्रतीक गांधी के किरदार डॉ. वीर को अपने-अपने साथी की तलाश है और उन्होंने विज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को स्पष्ट कर दिया है। इस पोस्टर में यामी रेड जोड़े में खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, प्रतीक भी ऑफ व्हाइट शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। वर्कफ्रंट पर यामी गौतम को हाल ही में 2024 में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 में एक ऑफिसर के रोल में देखा गया था। वहीं, प्रतीक गांधी को फिल्म अग्नि में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। अब ये दोनों स्टार्स एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

×
Date : 20 January 2025 Posted By : EDITOR
‘धूम धाम’ से शादी के लिए तैयार यामी गौतम और प्रतीक गांधी, जारी हुआ फिल्म का फर्स्ट पोस्टर
News Image

'धूम धाम' से शादी के लिए तैयार यामी गौतम और प्रतीक गांधी, जारी हुआ फिल्म का फर्स्ट पोस्टर

Mumbai: यामी गौतम और प्रतीक गांधी जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। दोनों जल्द ही फिल्म धूम धाम में नजर आएंगे, जिसका नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर का देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। पोस्टर के साथ नेटफ्लिक्स ने इंस्टग्राम पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "डोंट डीएम अस फॉर रिश्ताज क्यूंकि हमारी शादी ‘धूमधाम’ से होने वाली है।" फिल्म के पोस्टर में, यामी गौतम के किरदार कोयल चड्ढा और प्रतीक गांधी के किरदार डॉ. वीर को अपने-अपने साथी की तलाश है और उन्होंने विज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को स्पष्ट कर दिया है। इस पोस्टर में यामी रेड जोड़े में खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, प्रतीक भी ऑफ व्हाइट शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। वर्कफ्रंट पर यामी गौतम को हाल ही में 2024 में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 में एक ऑफिसर के रोल में देखा गया था। वहीं, प्रतीक गांधी को फिल्म अग्नि में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। अब ये दोनों स्टार्स एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]