Union Minister Amit Shah met Nana Patekar at his office in Mumbai

मुंबई में नाना पाटेकर से उनके ऑफिस में जाकर मिले केंद्रीय मंत्री अमित शाह

मुंबई। राजनीति और सिनेमा की दुनिया को जोड़ते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर से उनके ऑफिस में जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच फिल्मों के सामाजिक बदलाव में योगदान और उनकी भूमिका पर गहरी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री शाह ने नाना पाटेकर की शानदार करियर की सराहना की और उन्हें एक प्रतिभाशाली और अनुभवी अभिनेता बताया। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शाह ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की।
एक तस्वीर में देख सकते हैं कि शाह और नाना पाटेकर एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले मिलते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शाह ने लिखा, बहुत ही प्रतिभाशाली और अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर जी से मिला। फिल्मों और उनके सामाजिक बदलाव में योगदान पर शानदार चर्चा की। नाना ने 1978 में फिल्म गमन से अभिनय की शुरुआत की थी और उसके बाद उनका करियर लगातार ऊंचाइयों पर रहा। फिल्म सलाम बॉम्बे में अभिनय करने के बाद उन्होंने क्राइम ड्रामा परिंदा में अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते। 90 के दशक में उनकी प्रमुख फिल्मों में प्रहार: द फाइनल अटैक, राजू बन गया जेंटलमैन, अंगार, तिरंगा, क्रांतिकवीर, अग्नि साक्षी और खामोशी: द म्यूजिकल जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। 2023 में, नाना पाटेकर ने विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म द वैक्सीन वॉर में अभिनय किया, जो भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान कोवॅक्सीन के विकास के बारे में बताती है।
वहीं, शाह ने एक इंटरव्यू में फिल्मों, कंटेंट और उत्तर-दक्षिण बहस पर भी अपनी राय व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, हमें किसी भी व्यक्ति पर गर्व होना चाहिए जो भारत को ऑस्कर दिलवाए, और हम गर्व करते हैं। लेकिन जो दिखावटी उत्तर-दक्षिण विभाजन है, वह असल में उत्तर-दक्षिण विभाजन नहीं है। मैं फिल्मों को बहुत शौक से देखता हूं। कई दक्षिण भारतीय फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

×
Date : 22 January 2025 Posted By : EDITOR
मुंबई में नाना पाटेकर से उनके ऑफिस में जाकर मिले केंद्रीय मंत्री अमित शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]