Saif discharged from Lilavati Hospital after 5 days

सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज, सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय की एजेंसी को सौंपी

Mumbai: एक्टर सैफ अली खान को 5 दिन बाद मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे उन पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ के गले और रीढ़ में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज चला। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। इस दौरान वे सड़क पर लोगों का हंसकर अभिवादन करते हुए दिखे। जब वे घर पहुंचे तो खुद ही कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए। सैफ व्हाइट शर्ट, नीली जींस, काला चश्मा पहने दिखे। उनके पीठ पर पट्टी लगी दिख रही थी। उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। बेरिकैडिंग की गई है। सैफ अब सतगुरु शरण अपार्टमेंट में नहीं रहेंगे, जहां उन पर हमला किया गया। पास ही फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में उनका सामान शिफ्ट किया गया है, ये एक्टर का दफ्तर है।

लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में सैफ अली खान को करीब 15 मिनट लगे। वे कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए। - Dainik Bhaskar

×
Date : 21 January 2025 Posted By : EDITOR
सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज, सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय की एजेंसी को सौंपी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

📰 Generate e-Paper Clip सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज Mumbai: बॉलीवुड का संगीत पहले जैसा नहीं रहा… यह बात हम अक्सर सुनते हैं। लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने साबित कर दिया है कि अच्छे […]

‘अच्छी फिल्में भाषा की मोहताज नहीं होतीं’: हंसल मेहता ने दर्शकों से की गुजराती सिनेमा को अपनाने की अपील, ‘रफ एंड टफ कन्या’ की जमकर की तारीफ

📰 Generate e-Paper Clip ‘अच्छी फिल्में भाषा की मोहताज नहीं होतीं’: हंसल मेहता ने दर्शकों से की गुजराती सिनेमा को अपनाने की अपील, ‘रफ एंड टफ कन्या’ की जमकर की तारीफ Mumbai: फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में गुजराती फिल्म ‘रफ एंड टफ कन्या’ देखी और इसकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक […]