15 Maoists killed in joint operation of security forces

सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में 15 माओवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में 15 माओवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 21 जनवरी की सुबह दोनों राज्यों के सुरक्षाकर्मियों और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में 15 माओवादियों को मार गिराया। यह अभियान ओडिशा के नुआपड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया। अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। सुरक्षा बलों ने माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान सोमवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ दो महिला माओवादियों से हुई, जिन्हें मार गिराया गया। मंगलवार सुबह तक मारे गए माओवादियों की संख्या 15 हो गई। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद सामग्री में एक एसएलआर, आईईडी और अन्य हथियार शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। एसओजी बलों और सीआरपीएफ के जवानों ने इस अभियान में साहस और संयम का परिचय दिया। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है, और सुरक्षाबल लगातार इलाके की तलाशी ले रहे हैं। माओवादियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद -राज्य में अब ईंधन के लिए मची अफरातफरी अमरावती। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर अब भारतीय जमीन पर […]

राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज -राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 पर पहुंची नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी में हुई बगावत के बाद राज्यसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आप से अलग […]