Dr. Mohan Yadav hoisted the national flag on in Indore

Republic Day 2025: मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया – देखें तस्वीरें

Republic Day 2025: मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर तो राज्यपाल ने भोपाल में लहराया तिरंगा

इंदौर: भारत 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने देवास में झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद वे बच्चों के साथ भोजन करने बाल विनय मंदिर गए। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। देवास में उप-मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्विटर पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 76वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सांस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता-अखंडता और मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मां भारती की सेवा में सहभागिता में सतत समर्पित रहने का संकल्प लें।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]