Period came to a student of class 11th who went to take the exam

परीक्षा देने गई 11वीं की छात्रा को आया Period, सेनेटरी पैड मांगने पर प्रिंसिपल ने बाहर निकाला

परीक्षा देने गई 11वीं की छात्रा को आया Period, सेनेटरी पैड मांगने पर प्रिंसिपल ने बाहर निकाला

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा के दौरान मासिक धर्म आने पर प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, तो उसकी मदद किए जाने के बजाय उसे कथित तौर पर एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवकी नंदन के मुताबिक, छात्रा के पिता ने शिकायत की है कि उसकी बेटी शनिवार को परीक्षा देने के लिए मॉडल टाउन स्थित कन्या इंटर कॉलेज गई, तभी उसे एहसास हुआ कि उसका मासिक धर्म शुरू हो गया है और उसने प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। नंदन के अनुसार, छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के बजाय कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा गया और वहां लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया। छात्रा के पिता के मुताबिक, स्कूल प्रशासन से मदद न मिलने पर उसकी बेटी लगभग एक घंटे बाद घर लौट आई और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के पिता ने डीआईओएस, जिला अधिकारी, राज्य महिला आयोग और महिला कल्याण विभाग को कथित घटना के संबंध में लिखित शिकायत भेजी है। नंदन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी […]

आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार -दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान भेजी तस्वीरें नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। […]