Amit Shah took a dip in Maha Kumbh got his grandson blessed

अमित शाह ने लगाई महाकुंभ में डुबकी, पोते को दिलवाया संतों से आशीर्वाद

अमित शाह ने लगाई महाकुंभ में डुबकी, पोते को दिलवाया संतों से आशीर्वाद

अहमदाबाद । प्रयागराज के महाकुंभ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में डुबकी लगाई वहीं दूसरी तरफ अपने बेटे जय शाह के पुत्र को संतों से आशीर्वाद दिलाया। अमित शाह ने पिछले हफ्ते गुजरात दौरे में 27 जनवरी को महाकुंभ जाने का ऐलान किया था। अमित शाह के बेटे जय शाह पिछले साल पिता बने थे। उनके दो बेटियां भी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह पिछले साल ही आईसीसी के चेयरमैन बने थे।
यह दूसरा मौका है जब अमित शाह अपने पोते के साथ दिखे। इससे पहले वह जब इस साल की शुरुआत में मकर संक्रांति पर अहमदाबाद पहुंचे थे। तब उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में गौ पूजा की थी। जब जय शाह ओवर प्रोटेटिक्व हो गए थे। तब उन्होंने बेटे जय शाह को मीठी डांट लगाई थी और कहा था कि अरे कुछ नहीं होगा। अमित शाह का दादा वाले रूप की तारीफ हुई थी। दरअसल तब अमित शाह गौ पूजा के बाद आरती दीये से पोते को आरती देने की कोशिश कर रहे थे।
शाह ने पिछले दिनों बताया था कि वह नौ बार कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। ऐसे में यह 10वां मौका है जब अमित शाह ने कुंभ में स्नान किया है। महाकुंभ पहुंचे शाह ने खुद अपनी गोदी में बेटे को लिया। इसके बाद कई संतों ने अपना आशीर्वाद दिया और पोते को दुलारा। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। कुंभ का समापन आखिरी शाही स्नान के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश……विपक्ष ने बेनकाब की

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश……विपक्ष ने बेनकाब की -कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का केंद्र सरकार पर हमला नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, शुक्रवार को लोकसभा में जो हुआ वहां लोकतंत्र की बड़ी जीत है। मोदी सरकार […]

चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी:हैदराबाद ने 10 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी:हैदराबाद ने 10 रन से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया UNN: चेन्नई सुपर किंग्स IPL के मौजूदा सीजन में चौथा मैच हार गई है। उसे शनिवार के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रनों से हराया। […]