Batting coach Sitanshu is excited to work with Rohit and Kohli

रोहित और कोहली के साथ काम करने को उत्साहित हैं बल्लेबाजी कोच सितांशु

राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि वह आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा ओर अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। सितांशु ने कहा कि कहा कि इनको लेकर उनके दिमाग में एक योजना भी है जिसके लिए दोनो से ही वह बात करेंगे। सितांशु ने इससे पहले भी एनसीए और भारत ए स्तर पर बल्लेबाज कोच की जिम्मेदारी निभाई है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के खिराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम की बल्लेबाजी को बेहरत बनाने की जिम्मेदारी मिली है। रोहित और कोहली 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।
सितांशु ने कहा कि रोहित और विराट बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं पर इस टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। मेरा काम यह समझने की कोशिश करने के बारे में कि खिलाड़ी अपने खेल की योजना कैसे बना रहे हैं, उनकी सोच क्या है और हम किस तरह से उनके खेल में कुछ जोड़ सकते हैं। मैं इसी तरह सोचता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अगर किसी खिलाड़ी के खेल में दो या पांच फीसदी भी जोड़ सका तो यह बड़ी बात होगी। उन्होंने जितना क्रिकेट खेला है और जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा। मुझे भी उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। सितांशु ने कहा कि आने वाले समय में वह विराट और रोहित से बात करेंगे। साथ ही कहा कि यह खेल इसी तरह चलता है, आपको दूसरों के विचारों को सुनने और सीखने के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही कहा कि वे अगर मुझ से कुछ पूछना चाहते हैं तो मेरे दिमाग में कुछ बाते हैं जो में कहूंगा पर इसके लिए सही समय होना चाहिये। उन्हें यह महसूस करना चाहिये कि वे इसके लिए तैयार है।

×
Date : 29 January 2025 Posted By : EDITOR
रोहित और कोहली के साथ काम करने को उत्साहित हैं बल्लेबाजी कोच सितांशु
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]