All models of Maruti Suzuki will be expensive from next month

अगले महीने से महंगे होंगे मारुति सुजुकी के सभी मॉडल्स

नई दिल्ली । कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी फरवरी 2025 से सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है । कंपनी ने कहा कि इनपुट कॉस्ट में वृद्धि और सख्त उत्सर्जन मानकों (बीएस6 फेज 2) को पूरा करने के लिए वाहनों में किए गए तकनीकी सुधारों की वजह से यह कदम उठाना जरूरी हो गया है।
इसमें लोकप्रिय मॉडल्स जैसे डिजायर, वैगनआर, स्विफट, बलेनो, और ब्रेझा शामिल हैं। मारुति सुजुकी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि हर मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कीमतों में 1 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। वैगनआर जैसी एंट्री-लेवल हैचबैक की कीमत में रुपए 10,000 से रुपए15,000 तक की बढ़ोतरी संभव है, जबकि प्रीमियम सेडान डिजायर और एसयूवी ब्रेझा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतें रुपए 25,000 तक बढ़ सकती हैं। कंपनी के सभी प्रमुख मॉडल्स, जिनमें अल्टो, स्वीफट, ईर्टिगा, एक्सएल6, ग्रांड विताराज शामिल हैं, इस बढ़ोतरी की जद में आएंगे। मारुति सुजुकी ने यह भी संकेत दिया है कि सीएनजी वेरिएंट्स और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
इस बढ़ोतरी से उन ग्राहकों पर असर पड़ सकता है, जो नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए स्मार्ट फायनेंस योजना भी पेश की है, जिसमें कम ब्याज दरों और आसान ईएमआई का विकल्प दिया गया है। कंपनी ने ग्राहकों को सुझाव दिया है कि वे जनवरी के अंत तक अपनी बुकिंग कराकर मौजूदा कीमतों पर वाहन खरीद सकते हैं।

×
Date : 30 January 2025 Posted By : EDITOR
अगले महीने से महंगे होंगे मारुति सुजुकी के सभी मॉडल्स
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]