New rules will be implemented in the country from February

February 2025: फरवरी से देश में लागू होंगे नए नियम

फरवरी से देश में लागू होंगे नए नियम

यूपीआई ट्रांजेक्शन, एलपीजी दाम में होंगे बदलाव

नई दिल्ली । देश में 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय आम बजट पेश किया जाएगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में प्रस्तुत करेंगी। बजट को लेकर आम जनता और उद्योग जगत की नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ अहम बदलाव भी 1 फरवरी से लागू हो रहे हैं, जो हर घर और जेब पर असर डाल सकते हैं।
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। बीते कुछ महीनों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव हुए हैं, जबकि 14 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। 1 फरवरी को नई दरें जारी होने की उम्मीद है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है या फिर कीमतों में बढ़ोतरी संभव हो सकती है।
एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन
महाकुंभ 2025 के चलते प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या बढऩे के कारण हवाई किराए में उछाल देखा गया, जिसके बाद सरकार और डीजीसीए को हस्तक्षेप करना पड़ा। 1 फरवरी से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन (एटीएफ) के दामों में संशोधन करेंगी। बीते महीनों में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी, और इस बार भी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। यदि दाम घटते हैं तो हवाई यात्रा करना सस्ता हो सकता है, लेकिन बढ़ोतरी हुई तो यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।
यूपीआई ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव
यूपीआई पेमेंट से जुड़ा एक नया नियम 1 फरवरी से लागू होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन आईडी को स्टैंडर्डाइज्ड करने का फैसला लिया है। अब केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स वाली आईडी से ही ट्रांजैक्शन होंगे। यदि किसी ऐप की ट्रांजैक्शन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर्स होंगे, तो वह पेमेंट अमान्य कर दी जाएगी। इस बदलाव का असर पेटीएम, फोनपे, गूगल पे सहित अन्य यूपीआई ऐप के उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा।
मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 1 फरवरी से अपनी कई कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने लागत बढऩे के कारण कुछ मॉडल्स की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसमें ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, एक्सएल6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। अगर आप नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इस बदलाव को ध्यान में रखना जरूरी है।
बैंकिंग नियमों में बदलाव
कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 फरवरी 2025 से अपने बैंकिंग नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है। इसके तहत एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट में कटौती की जा सकती है और कुछ अन्य सेवाओं पर शुल्क बढ़ाए जाने की संभावना है। यदि आप कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक हैं, तो इन नए बदलावों का सीधा असर आपके बैंकिंग खर्चों पर पड़ेगा।

×
Date : 01 February 2025 Posted By : EDITOR
February 2025: फरवरी से देश में लागू होंगे नए नियम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]