Budget session 2025-26 Opposition uproar over Kumbh stampede

बजट सत्र 2025-26 : कुंभ भगदड़ पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा में गरमाई बहस

नई दिल्ली । संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन कुंभ मेले में हुई भगदड़ को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की, लेकिन सत्ता पक्ष ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिससे लोकसभा में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों का कहना है कि कुंभ में हुई भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की जान गई है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सरकार से इस पर विस्तृत चर्चा की मांग की है। हालांकि, सत्ता पक्ष ने इसे टालने की कोशिश की, जिससे सदन में शोरगुल के साथ ही हंगामा शुरु हो गया।
मनरेगा भुगतान पर भी विपक्ष आक्रामक
तमिलनाडु में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी बकाया राशि जारी न होने को लेकर भी विपक्ष हमलावर दिखा। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार से 1,056 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इस देरी से 91 लाख श्रमिक प्रभावित हुए हैं।
यहां बताते चलें कि बजट सत्र जो कि 31 जनवरी को शुरू हुआ था, यह 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कई अहम विधेयकों पर चर्चा और निर्णय होने की उम्मीद है।

×
Date : 03 February 2025 Posted By : EDITOR
बजट सत्र 2025-26 : कुंभ भगदड़ पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा में गरमाई बहस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]