Dr. Yadav transferred the amount to Ladli sisters account

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के खाते में राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के खाते में राशि की अंतरित

इंदौर की 4 लाख 26 हजार 676 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित 53 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 19 हजार 789 महिला हितग्राहियों को मिले 79 लाख 15 हजार 600 रुपये

जिले के 74 हजार से अधिक किसान भी हुए लाभान्वित

इंदौर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में आयोजित समारोह के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में राशि अंतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी ली। इस अवसर पर इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में भी कलेक्टर श्री आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर जिले की 4 लाख 26 हजार 676 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित 53 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में अंतरित की। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 19 हजार 789 महिला हितग्राहियों को 79 लाख 15 हजार 600 रुपये अंतरित किये गए। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय किश्त का वितरण भी हुआ। इन्दौर जिले के 680 ग्रामों के 74 हजार 419 हितग्राहियों को इसका लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उज्जैन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल (29 जुलाई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सांदीपनि अलंकरण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में “गुरु पूर्णिमा महोत्सव” पर सांदीपनि अलंकरण समारोह उज्जैन में 29 जुलाई को माधव विज्ञान महाविद्यालय में होगा आयोजन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर 29 जुलाई को उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय में आयोजन किया […]

MP: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए खण्डवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खण्डवा रोड बनेगा शीघ्र मुख्यमंत्री ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के लिए […]