Big action by Excise Department in Madhya Pradesh Indore

Indore : Madhya Pradesh – इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Indore : Madhya Pradesh – इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

लाखों की अवैध मदिरा जब्त, कुल 133 प्रकरण पंजीबद्ध

इंदौर – इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत गत 8 और 9 फरवरी 2025 की रात इंदौर जिले में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बायपास सहित शहर के कई इलाकों में होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की गई और 133 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे ने बताया आबकारी विभाग द्वारा इस विशेष अभियान के तहत हीरानगर, परदेशीपुरा, एम.आर.10 चौराहा, टोल नाका दादाजी ढाबा, हरजोत पंजाबी ढाबा, तेजाजी नगर बायपास, दिलीप नगर, नावदापंथ, टिगरिया कांकड़, राऊ, मांगलिया गांव, ग्रिलिशियस रेस्टोरेंट, साईबाबा रेस्टोरेंट एंड ढाबा नेमावर रोड ब्रिज, किला कोठी बायपास, निरंजनपुर, भंवरकुआं ट्रांसपोर्ट नगर, खुर्दा, गोलखेड़ा, मानपुर, गवली पलासिया, खेड़ा, बड़गोंदा, नखेड़ी डैम, अहीरखेड़ी, तंदूरी पैलेस ढाबा देवास नाका, जम्मू कश्मीर ढाबा मांगलिया और लसूडिया, शेर-ए-पंजाबी ढाबा सहित कुल 98 स्थानों पर सघन तलाशी कर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान विभाग ने 60.66 बल्क लीटर देशी मदिरा, 31.64 बल्क लीटर विदेशी स्प्रिट, 48.07 बल्क लीटर विदेशी बियर, 9.5 किलोग्राम भांग, 95.85 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 430 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत एक लाख 91 हजार 60 रूपये है। यह पूरी कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत की गई। श्री मनीष खरे ने बताया कि अवैध मदिरा के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखते हुए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत विभाग के साथ साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

×
Date : 11 February 2025 Posted By : EDITOR
Indore : Madhya Pradesh – इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
News Image

Indore : Madhya Pradesh - इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

लाखों की अवैध मदिरा जब्त, कुल 133 प्रकरण पंजीबद्ध

इंदौर - इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत गत 8 और 9 फरवरी 2025 की रात इंदौर जिले में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बायपास सहित शहर के कई इलाकों में होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की गई और 133 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे ने बताया आबकारी विभाग द्वारा इस विशेष अभियान के तहत हीरानगर, परदेशीपुरा, एम.आर.10 चौराहा, टोल नाका दादाजी ढाबा, हरजोत पंजाबी ढाबा, तेजाजी नगर बायपास, दिलीप नगर, नावदापंथ, टिगरिया कांकड़, राऊ, मांगलिया गांव, ग्रिलिशियस रेस्टोरेंट, साईबाबा रेस्टोरेंट एंड ढाबा नेमावर रोड ब्रिज, किला कोठी बायपास, निरंजनपुर, भंवरकुआं ट्रांसपोर्ट नगर, खुर्दा, गोलखेड़ा, मानपुर, गवली पलासिया, खेड़ा, बड़गोंदा, नखेड़ी डैम, अहीरखेड़ी, तंदूरी पैलेस ढाबा देवास नाका, जम्मू कश्मीर ढाबा मांगलिया और लसूडिया, शेर-ए-पंजाबी ढाबा सहित कुल 98 स्थानों पर सघन तलाशी कर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान विभाग ने 60.66 बल्क लीटर देशी मदिरा, 31.64 बल्क लीटर विदेशी स्प्रिट, 48.07 बल्क लीटर विदेशी बियर, 9.5 किलोग्राम भांग, 95.85 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 430 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत एक लाख 91 हजार 60 रूपये है। यह पूरी कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत की गई। श्री मनीष खरे ने बताया कि अवैध मदिरा के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखते हुए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत विभाग के साथ साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]