BJP will get a new chief next month

BJP को अगले महीने मिलेगा नया मुखिया

BJP को अगले महीने मिलेगा नया मुखिया

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 10 से 20 फरवरी की बीच नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेगा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा. BJP ने हाल ही में अपनी सदस्यता अभियान के तहत 10 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा है और फिलहाल राज्य इकाईयों के लिए संगठनात्मक चुनाव कर रही है. इसके बाद ही पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा.
भाजपा के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम आधे राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनावों का पूरा होना जरूरी है. पदाधिकारियों ने सूत्रों को बताया कि इस बार 10 से 20 फरवरी के बीच पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. अभी तक पार्टी ने इस पद के लिए आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार का ऐलान तो नहीं किया है. हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि नड्डा का उत्तराधिकारी या तो कोई केंद्रीय मंत्री हो सकता है या पार्टी के संगठनात्मक ठांचे से कोई व्यक्ति हो सकता है.
सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा नेतृत्व नए भाजपा अध्यक्ष का चयन करते समय जाति पर भी ज्यादा ध्यान दे सकती है. क्योंकि नड्डा ब्राह्मण हैं और मोदी अन्य पिछड़ा समुदाय (OBC) से आते हैं, साथ ही बीआर अंबेडकर के मुद्दे पर घिरने के बाद और खुद पर लगने वाले दलित विरोधी आरोपों को धोने के लिए भाजपा किसी दलित को यह जिम्मेदारी दे सकती है. क्योंकि कांग्रेस ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को आंबेडकर के मुद्दे पर संसद में जमकर घेरा था. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, जो दलित समाज से आते हैं. इसको लेकर भी कांग्रेस अक्सर भाजपा पर को दलितों की अनदेखी का आरोप लगाती रहती है.

×
Date : 18 February 2025 Posted By : EDITOR
BJP को अगले महीने मिलेगा नया मुखिया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]