Madhya Pradesh Film Chhava made tax free in MP

Madhya Pradesh: एमपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘छावा’

Madhya Pradesh : एमपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘छावा’

सीएम मोहन यादव की घोषणा, सस्ती हो जाएंगी टिकटें

भोपाल: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बुधवार को इसकी घोषणा की । बता दें कि फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के रेट में गिरावट आएगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल ने टाइटल रोल निभाया है। फिल्म की जमकर तरीफ हो रही है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन के आधारित फिल्म छावा अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। मध्य प्रदेश में भी फिल्म छावा को लेकर क्रेज है। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा घरों में जा रहा हैं। फिल्म की हर तरफ तारीफ भी हो रही है। फिल्म के टैक्स फ्री होने से फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]