Renewal of liquor shops of Indore for the year 2025-26

Madhya Pradesh : इंदौर जिले की मदिरा दुकानों का वर्ष 2025-26 हेतु नवीनीकरण

इंदौर जिले की मदिरा दुकानों का वर्ष 2025-26 हेतु निष्पादन नवीनीकरण और लॉटरी आवेदन के माध्यम से होगा
वर्ष 2024-25 के वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत वृद्धि

इंदौर – वर्ष 2025-26 हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुसार इंदौर जिले में वर्तमान में संचालित 173 मदिरा दुकानों के 64 समूहों का निष्पादन प्रथमतः वर्तमान लायसेंसियों से वर्ष 2024-25 के प्रचलित मूल्य में 20 प्रतिशत वृद्धि कर आवेदन आमंत्रित कर किया जायेगा। जिन समूहों पर नवीनीकरण आवेदन प्राप्त नहीं होंगे उन पर अन्य आवेदकों से लॉटरी आवेदन आमंत्रित कर उनका निष्पादन किया जायेगा। नवीनीकरण आवेदन 21 फरवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे । इसके पश्चात लॉटरी आवेदन 22 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। नवीनीकरण आवेदन और लॉटरी आवेदन के माध्यम से निष्पादन 27 फरवरी 2025 को किया जायेगा।
दिये गये निर्देशानुसार, निष्‍पादन के प्रत्‍येक चरण यथा नवीनीकरण, लॉटरी एवं ई-टेण्‍डर/ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन में भाग लेने हेतु प्रत्‍येक व्‍यक्ति/फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप/कंपनी/ कन्सॉर्टियम आदि को ई-आबकारी पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए ई-आबकारी पोर्टल पर कोई भी व्‍यक्ति कॉन्‍ट्रेक्टर रजिस्‍ट्रेशन मॉडयूल का चयन कर निर्धारित जानकारी, आवश्‍यक दस्‍तावेज अपलोड कर तथा निर्धारित शुल्‍क का भुगतान कर पंजीयन करा सकते हैं। बिना पंजीयन के कोई भी आवेदन पत्र मान्‍य नहीं किया जायेगा निष्पादन के संबंध में आवश्यक जानकारी सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय से अवकाश के दिनों सहित कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये महाविद्यालयीन और विद्यालयीन छात्राओं के लिए तीन शिक्षण संस्थाओं में नई सौगात बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव योजना में मध्यप्रदेश की बहनों […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]