Now Neeraj will throw the javelin up to 90 meters

कोच जेलेजनी से मिली सलाह से हुआ लाभ, अब 90 मीटर तक भाला फेंकेंगे नीरज

नई दिल्ली । देश के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा है कि नए कोच यान जेलेजनी से मिली सलाह से उन्हें काफी लाभ हुआ है और वह आने वाले समय में 90 मीटर तक भाला फेंक सकेंगे। ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने कहा कोच जेलेजनी से बात करने के बाद उनकी तकनीक में जो गलतियां पायी गयीं थीं उनका पता चल गया है और अब वह 90 मीटर के स्तर को हासिल करने के लिए कोच की सलाह के अनुसार थ्रो करने के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे। नीरज आजकल 90 मीटर के स्तर को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था। उनका सत्र मई में डाइमंड लीग के साथ शुरू होगा और यह पूर्व ओलंपिक तथा विश्व चैंपियन जेलेजनी के साथ उनकी साझेदारी की प्रतिस्पर्धी शुरुआत होगी जिनके नाम भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड (98.48 मीटर) भी है।
चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 90 मीटर से अधिक का थ्रो वह जल्द ही फेंकेंगे। साथ ही कहा कि कोच ने मेरे खेल में कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं। जिससे मुझे सहायता मिलेगी। मैं समझ पाया हूं कि वह मेरे से क्या उम्मीद करते हैं। उन्होंने मुझे जो गलतियां बताईं उनमें से एक यह थी कि मैं पेरिस में भी भाला बहुत नीचे फेंक रहा था और मेरा झुकाव बाईं ओर था। चोपड़ा ने कहा, ‘अगर मैं उन बदलावों को शामिल करने में सक्षम रहा तो मुझे लगता है कि मैं बहुत जल्द बेहतर हो जाऊंगा।
नीरज ने कहा कि मैं भाले को 90 मीटर से अधिक फेंकना चाहता हूं, हर कोई मानता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं।
उन्होंने ग्रोइन की चोट के बारे में भी बात की जिसने पिछले साल उनके सत्र को नुकसान पहुंचाया। चोपड़ा ने कहा, ‘ग्रोइन की चोट लंबे समय से एक समस्या रही है। मैं अपनी चोट के कारण अपनी तकनीक में 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहा था। मैं प्राग में जेलेजनी के डॉक्टर के पास गया और उन्होंने कुछ व्यायाम सुझाए। मैं उस पर काम कर रहा हूं, इसलिए उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी और मैं अपना 100 प्रतिशत दे पाऊंगा।

×
Date : 20 February 2025 Posted By : EDITOR
कोच जेलेजनी से मिली सलाह से हुआ लाभ, अब 90 मीटर तक भाला फेंकेंगे नीरज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]