Shubman reached number one in ICC ODI batting rankings

आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे शुभमन

आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे शुभमन, बाबर दूसरे नंबर पर खिसके

दुबई । भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के आधार पर शुभमन ने 15 अंक हासिल कर पहले स्थान पर कब्जा कर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। वहीं आजम को 13 अंक का नुकसान हुआ है।
शुभमन अभी एकदिवसीय में अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 86.33 के औसत से 259 रन बनाए। शुभमन को बाबर को रैंकिंग में पीछे छोड़ने के लिए केवल पांच अंक की जरूरत थी। वहीं आजम को त्रिकोणीय सीरीज में खराब प्रदर्शन से 13 अंक का नुकसान हुआ जबकि शुभमन गिल को 15 अंक मिले। इस भारतीय बल्लेबाज के नाम अब 796 अंक हैं जबकि बाबर के 776 अंक ही हैं। मौजूद हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दिन ही शुभमन के नंबर वन बल्लेबाज बनने से उनका मनोबल बढ़ेगा। टूर्नामेंट में उपकप्तानी कर रहे शुभमन से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा था कि हाल ही में उप-कप्तान बनाए जाने से उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

×
Date : 20 February 2025 Posted By : EDITOR
आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे शुभमन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]