Chahal-Dhanshree's divorce is not finalized

चहल-धनश्री का तलाक फाइनल नहीं हुआ:वकील ने कहा, मामला कोर्ट में चल रहा

चहल-धनश्री का तलाक फाइनल नहीं हुआ:वकील ने कहा, मामला कोर्ट में चल रहा

Mumbai: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल नहीं हुआ है। धनश्री की वकील ने मीडिया से कहा, मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में ही बताया गया था कि दोनों का तलाक फाइनल हो चुका है। TOI की रिपोर्ट अनुसार, धनश्री के परिवार ने यह भी कहा कि उन्होंने युजवेंद्र या उनके परिवार से 60 करोड़ रुपए नहीं मांगे हैं। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, दोनों 2023 से अलग-अलग रह रहे थे।
वकील ने कहा- तलाक फाइनल होना बाकी
धनश्री की वकील अदिति मोहन ने कहा, ‘मामला फिलहाल कोर्ट में है, तलाक फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए। दोनों को लेकर कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।’
परिवार बोला- चहल से 60 करोड़ नहीं मांगे
धनश्री के परिवार ने कहा, ‘एलिमनी (गुजारा भत्ता) की गलत खबरों से हम दुखी हैं। हमने चहल से किसी भी तरह की रकम नहीं मांगी। न ही उन्होंने सामने से कुछ ऑफर किया है। 60 करोड़ रुपए मांगने की बात गलत है। हम मीडिया से निवेदन कर रहे हैं कि इस तरह की खबरें न फैलाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को 1-0 से हराया न्यू जर्सी: स्पेन ने 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फुटबॉल विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यू जर्सी के स्टेडियम में खेले […]

FIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड महंगे टिकट, फिर भी फीफा विश्व कप में फैंस की दीवानगी चरम पर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱FIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड महंगे टिकट, फिर भी फीफा विश्व कप में फैंस की दीवानगी चरम पर फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई रात 12:30 (भारतीय समय के अनुसार) मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन और मौजूदा विश्व तथा दक्षिण अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। दोनों […]