Chahal-Dhanshree's divorce is not finalized

चहल-धनश्री का तलाक फाइनल नहीं हुआ:वकील ने कहा, मामला कोर्ट में चल रहा

चहल-धनश्री का तलाक फाइनल नहीं हुआ:वकील ने कहा, मामला कोर्ट में चल रहा

Mumbai: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल नहीं हुआ है। धनश्री की वकील ने मीडिया से कहा, मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में ही बताया गया था कि दोनों का तलाक फाइनल हो चुका है। TOI की रिपोर्ट अनुसार, धनश्री के परिवार ने यह भी कहा कि उन्होंने युजवेंद्र या उनके परिवार से 60 करोड़ रुपए नहीं मांगे हैं। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, दोनों 2023 से अलग-अलग रह रहे थे।
वकील ने कहा- तलाक फाइनल होना बाकी
धनश्री की वकील अदिति मोहन ने कहा, ‘मामला फिलहाल कोर्ट में है, तलाक फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए। दोनों को लेकर कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।’
परिवार बोला- चहल से 60 करोड़ नहीं मांगे
धनश्री के परिवार ने कहा, ‘एलिमनी (गुजारा भत्ता) की गलत खबरों से हम दुखी हैं। हमने चहल से किसी भी तरह की रकम नहीं मांगी। न ही उन्होंने सामने से कुछ ऑफर किया है। 60 करोड़ रुपए मांगने की बात गलत है। हम मीडिया से निवेदन कर रहे हैं कि इस तरह की खबरें न फैलाएं।’

×
Date : 22 February 2025 Posted By : EDITOR
चहल-धनश्री का तलाक फाइनल नहीं हुआ:वकील ने कहा, मामला कोर्ट में चल रहा
News Image

चहल-धनश्री का तलाक फाइनल नहीं हुआ:वकील ने कहा, मामला कोर्ट में चल रहा

Mumbai: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल नहीं हुआ है। धनश्री की वकील ने मीडिया से कहा, मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में ही बताया गया था कि दोनों का तलाक फाइनल हो चुका है। TOI की रिपोर्ट अनुसार, धनश्री के परिवार ने यह भी कहा कि उन्होंने युजवेंद्र या उनके परिवार से 60 करोड़ रुपए नहीं मांगे हैं। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, दोनों 2023 से अलग-अलग रह रहे थे।
वकील ने कहा- तलाक फाइनल होना बाकी
धनश्री की वकील अदिति मोहन ने कहा, 'मामला फिलहाल कोर्ट में है, तलाक फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए। दोनों को लेकर कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।'
परिवार बोला- चहल से 60 करोड़ नहीं मांगे
धनश्री के परिवार ने कहा, 'एलिमनी (गुजारा भत्ता) की गलत खबरों से हम दुखी हैं। हमने चहल से किसी भी तरह की रकम नहीं मांगी। न ही उन्होंने सामने से कुछ ऑफर किया है। 60 करोड़ रुपए मांगने की बात गलत है। हम मीडिया से निवेदन कर रहे हैं कि इस तरह की खबरें न फैलाएं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]