Terrorists targeted army vehicle

आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना

आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना
बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
राजौरी । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की। यह घटना सुंदरबनी सेक्टर में करीब 12:45 बजे हुई। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, हालांकि इस हमले में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब सेना द्वारा इलाके में पहले से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सुंदरबनी इलाका एलओसी से सटा हुआ है और पाकिस्तान सीमा के पास होने के कारण सुरक्षा बलों द्वारा यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस समय सेना ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है, और पुलिस को वहां प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल, इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि, सेना ने अब तक इस हमले पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया -कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार […]

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत -अदालत ने कहा— व्यक्तिगत स्वतंत्रता से समझौता नहीं -जांच में सहयोग करने के दिए निर्देश नई दिल्ली । नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। यह […]