Terrorists targeted army vehicle

आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना

बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
राजौरी । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की। यह घटना सुंदरबनी सेक्टर में करीब 12:45 बजे हुई। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, हालांकि इस हमले में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब सेना द्वारा इलाके में पहले से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सुंदरबनी इलाका एलओसी से सटा हुआ है और पाकिस्तान सीमा के पास होने के कारण सुरक्षा बलों द्वारा यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस समय सेना ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है, और पुलिस को वहां प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल, इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि, सेना ने अब तक इस हमले पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

×
Date : 27 February 2025 Posted By : EDITOR
आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जनगणना 2027 की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी गणना

📰 Generate e-Paper Clip जनगणना 2027 की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी गणना नई दिल्ली। देशभर में जनगणना 2027 का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी तक कराया जाएगा। हालांकि, चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों को इस कार्यक्रम से अलग रखा गया है। भारत के जनगणना आयुक्त […]

इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत, स्वदेशी ‘नाविक’ दिखाएगा राह

📰 Generate e-Paper Clip इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत, स्वदेशी ‘नाविक’ दिखाएगा राह श्रीहरिकोटा। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का अहसास कराया है। अब भारत विदेशी नेविगेशन प्रणालियों के भरोसे नहीं रहेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली […]