The team will show its best game in the final Gautam Gambhir

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएगी टीम : गौतम गंभीर

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएगी टीम : गौतम गंभीर

दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर लगता है अब तक भारतीय टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुए हैं। गंभीर का मानना है कि टीम रविवार को होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली के 84 रनों की सहायता से ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी है। इससे पहले टीम ने तीनो लीग मुकाबले भी जीते थे।
गंभीर ने मैच के बाद कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय खेल में आप लगातार बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप यह नहीं कह सकते कि पूरी तरह से सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। अभी तक हमने ऐसा नहीं किया है। मैं कभी भी प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होऊंगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम 9 मार्च को चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में शीर्ष स्तर का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ‘अभी हमें एक मैच और खेलना है। उम्मीद है कि वह सर्वश्रेष्ठ खेल होगा। हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और क्रिकेट के मैदान पर बेरहम लेकिन मैदान से बाहर विनम्र रहना चाहते हैं।
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अबतक चार स्पिनरों को उतारा है। वहीं अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने और केएल राहुल को छठे नंबर पर उतारने जैसे कई साहसिक फैसले भी लिए हैं। इसी को लेकर गंभीर ने कहा कि ये बदलाव इसलिए किया गया है ताकि खिलाड़ी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अपना सर्वश्रेष्ठ करने प्रेरित हों। गंभीर ने कहा, ‘क्रिकेट का मतलब अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना ही है। आप इसी तरह से निखरते हैं। अगर सभी कम्फर्ट जोन में रहेंगे तो जड़ता आ जाएगी। हमारे ड्रेसिंग रूम में सब कम्फर्ट जोन से बाहर रहते हैं, चाहे कोचिंग स्टाफ हो या खिलाड़ी और आगे भी वही करेंगे जो भारतीय क्रिकेट के लिये जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ The franchise will compete as CheQ Mumba Masters from Season 4, with a focus on engaging India’s growing chess audience Bengaluru : CheQ, India’s leading credit card management platform, has entered into a multi-year title partnership […]

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में […]