Honey Singh's 'Millionaire India Tour' concert lasted for about

MP: करीब डेढ़ घंटे चले हनी सिंह के कार्यक्रम, ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट

करीब डेढ़ घंटे चले हनी सिंह के कार्यक्रम, ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट

फैंस बोले- जल्दी कार्यक्रम खत्म हो गया –

Indore: इंदौर में नगर निगम के टैक्स विवाद के बीच शनिवार को सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ। करीब डेढ़ घंटे चले कार्यक्रम में उन्होंने 10 गाने गाए। हालांकि इस कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई थी। दरअसल, नगर निगम ने यो यो हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट के आयोजकों को मनोरंजन कर वसूलने का नोटिस दिया था। साथ ही महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर मनोरंजन टैक्स जमा करने के बाद ही अनुमति देने की बात कही थी। इंदौर नगर निगम ने आयोजकों से 50 लाख रुपए के टैक्स की मांग की है। नगर निगम ने शनिवार दोपहर को जीएसटी पोर्टल के माध्यम से बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए से ज्यादा के टिकट बिके हैं। इसलिए इस राशि का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर और आमोद कर पहले ही जमा कराएं। हनीसिंह के कॉन्सर्ट के लिए अलग-अलग रेंज में 2500 रुपए तक के टिकट बिके थे। इस मामले में महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि आयोजन करने वालों की नीयत में खोट है। उन्होंने आयोजकों को पोस्ट डेटेड चेक देने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने कहा था कि वे चेक साथ लेकर नहीं चलते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]

मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल । राज्यसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर […]