Indusind Bank shares fell 23 percent

इंडसइंड बैंक का शेयर 23 फीसदी टूटा

इंडसइंड बैंक का शेयर 23 फीसदी टूटा

नई दिल्ली । इंडसइंड बैंक के शेयर में मंगलवार को सुबह के कारोबार में 23 फीसदी की गिरावट आई। लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ इंडसइंड बैंक का शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। निजी क्षेत्र के बैंक ने अपने वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो में कुछ विसंगतियों की सूचना दी थी, जिसके चलते यह गिरावट हुई। बीएसई पर इंडसइंड बैंक का शेयर 22.8 फीसदी गिरकर 695.25 रुपये प्रति शेयर के निचले सर्किट पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 21.67 फीसदी गिरकर 705.35 रुपये प्रति शेयर के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। इंडसइंड बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया था कि उसके वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो से संबंधित प्रक्रियाओं की आंतरिक समीक्षा के दौरान, उसने कुछ विसंगतियां पाईं। बैंक ने कहा कि उसने विस्तृत आंतरिक समीक्षा में दिसंबर 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत के प्रतिकूल प्रभाव का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

मैटरनिटी हेल्थकेयर की लागत बढ़ने के साथ महिलाओं के हेल्थ क्लेम में हुई ज़बरदस्त बढ़ोतरी, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने बताया इस बढ़ोतरी में 20-40 वर्ष की महिलाओं का सबसे ज़्यादा योगदान है

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैटरनिटी हेल्थकेयर की लागत बढ़ने के साथ महिलाओं के हेल्थ क्लेम में हुई ज़बरदस्त बढ़ोतरी, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने बताया इस बढ़ोतरी में 20-40 वर्ष की महिलाओं का सबसे ज़्यादा योगदान है नई दिल्ली : भारत में मैटरनिटी हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है, आज बड़ी संख्या […]