Roshni Nadar becomes India’s richest woman

देश की सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर (Roshni Nadar) सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ा

Roshni Nadar, the daughter of HCL technologies founder Shiv Nadar, has become the richest woman in India, after her father gifted her a mammoth 47% stake of his stake in HCLTech promoter firms, making Roshni the majority stakeholder with a controlling 57.33% ownership in the company.

नई दिल्ली । भारत के सबसे अमीर शख्सियतों की कैटेगरी में रोशनी नादर मल्होत्रा का नाम भी जुड़ गया है। वह देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उन्होंने हिसार से विधायक एवं बिजनेस वुमन सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ दिया है। इतनी ही नहीं वह तीसरी सबसे अमीर भारतीय बनी हैं। हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड (एचसीएल) ग्रुप के संस्थापक एवं उनके पिता शिव नादर ने कंपनी की 47 फीसदी हिस्सेदारी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा​​ को ट्रांसफर कर दी है, जिसके बाद वे देश की सबसे अमीर महिला की सूची में टॉप पर आ गई हैं।
‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ के मुताबिक रोशनी नादर की संपत्ति 3.13 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वह अब तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के पास है जबकि हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के पास 2.63 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। सावित्री जिंदल देश की पांचवीं सबसे अमीर शख्सियत हैं और दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। सावित्री जिंदल हिसार निवासी दिवंगत स्टील किंग ओपी जिंदल की पत्नी हैं और उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।
छह महीने पहले फॉर्च्यून इंडिया ने सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की थी। इस सूची के अनुसार 74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल करीब 2.77 लाख करोड़ रुपये की मालकिन थीं। अब ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि सावित्री जिंदल की संपत्ति 2.63 लाख करोड़ रुपये है। लगभग छह महीने पहले सावित्री जिंदल टॉप 10 भारतीयों में अकेली महिला थीं और चौथे स्थान पर थीं, लेकिन अब वे पांचवें स्थान पर आ गई हैं। अब टॉप 10 में रोशनी नादर भी आ गई हैं जिन्होंने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा और जीतकर राजनीति में एंट्री की। लगातार दो चुनाव जीतकर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी थीं। वर्ष 2014 में मोदी लहर में वह हिसार से चुनाव हार गईं। इसके बाद 2019 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। पिछले वर्ष 2024 में वह हिसार से भाजपा की टिकट की दावेदार थीं, मगर उनको टिकट नहीं मिला। सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव में उतरीं और जीत हासिल की।

×
Date : 16 March 2025 Posted By : EDITOR
देश की सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर (Roshni Nadar) सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]