This player was sold for 6.25 crores

6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी…अब IPL 2025 खेलने से किया मना, BCCI ने लगाया बैन

6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी…अब IPL 2025 खेलने से किया मना, BCCI ने लगाया बैन

Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है। चोट, प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है। इस बार चोटिल या अनुपलब्ध खिलाड़ियों की जगह लेने वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के लिए यह करियर बदलने का सुनहरा अवसर हो सकता है। वे न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।
बाहर हुए स्टार खिलाड़ी और उनकी जगह आने वाले नए चेहरे:
-ब्रायडन कार्स (SRH) की जगह वियान मुल्डर – दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के पास अपनी T20 Skills दिखाने का बेहतरीन मौका होगा।
– हैरी ब्रूक (DC) का बाहर होना – इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें नीलामी के बाद टूर्नामेंट से हटने पर दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। ब्रूक ने लगातार दूसरे सीजन IPL से नाम वापस लिया। पिछले साल उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था, जबकि इस बार उनका कहना है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय इंग्लैंड क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, फिलहाल उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]