Maruti Suzuki Ciaz will not be sold in the market from April 2025

अप्रैल, 2025 से बाजार में नहीं बेची जाएगी मारुति सुजुकी सियाज, बंद हो चुका प्रोडक्शन

Mumbai: मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान सियाज ने साल 2014 में लॉन्च होने के बाद से भारतीय मार्केट में खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक समय वैल्यू फॉर मनी कार की तलाश करने वालों के लिए मारुति सुजुकी सियाज एक शानदार ऑप्शन थी। हालांकि, बीते कुछ सालों में लगातार सियाज की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च से मारुति सियाज के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है। जबकि अप्रैल, 2025 से इसकी बिक्री भी बंद हो जाएगी।
घट रही मारुति सियाज की बिक्री
अगर बिक्री की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2022 में मारुति सुजुकी सियाज को कुल 15,869 ग्राहक मिले थे। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023 में यह बिक्री घट कर महज 13,610 यूनिट रह गई थी। इसके बाद फाइनेंशियल ईयर 2024 में और ज्यादा गिरावट के साथ मारुति सियाज को सिर्फ 10,337 ग्राहक मिले।
बढ़ती एसयूवी की माँग
भारतीय मार्केट में लगातार बढ़ती एसयूवी की डिमांड भी मारुति सुजुकी सियाज समेत कई सेडान कारों पर भारी पड़ी है। बता दें कि भारत में होने वाली कुल कार बिक्री में अकेले 55 पर्सेंट हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की हो गई है। अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी सियाज में अब सिर्फ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन ही बच गया है जो 105bhp की अधिकतम पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन या स्ट्रांग हाइब्रिड ऑप्शन की कमी ने भी सियाज की अपील को कम कर दिया।
बेसिक फीचर्स
दूसरी ओर फीचर्स की बात करें तो सियाज में कुछ खास नहीं है। इसमें LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप, 16-इंच एलॉय व्हील, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल जैसे बेसिक फीचर दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी सियाज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 12.29 लाख रुपये तक जाती है। मार्केट में मारुति सियाज का मुकाबला होंडा सिटी और हुंडई वरना जैसी सेडान कारों से होता है।

×
Date : 21 March 2025 Posted By : EDITOR
अप्रैल, 2025 से बाजार में नहीं बेची जाएगी मारुति सुजुकी सियाज, बंद हो चुका प्रोडक्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]