Husband got scared of killer smile, got his wife married to her lover

 UP: कातिल मुस्कान के खौफ में आया पति, पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी, रख लिए दोनो बच्चे

 कातिल मुस्कान के खौफ में आया पति, पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी, रख लिए दोनो बच्चे

UP: मेरठ कांड के मुस्कान कांड के बाद पति कुछ ज्यादा ही अलर्ट मोड में आ गए हैं। और उन्हें पत्नी के रूप में मुस्कान का खूंखार चेहरा नजर आने लगा है। इसी तरह के एक मामले में जिले में एक पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करायी। पहले पति ने अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बयान हल्फ़ी बनवायी और उसके बाद एक मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी, जिसके बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के पास दो बच्चे भी हैं।
आपको बता दें कि पूरा मामला संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव का है जहा के निवासी युवक ने सोमवार को देर शाम अपनी पत्नी की शादी धनघटा स्थित दानीनाथ शिव मंदिर पर उसके प्रेमी संग कराकर उसे विदा कर दिया। धनघटा थाना क्षेत्र के बबलू पुत्र कल्लू की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव निवासी तौली राम की बेटी राधिका के साथ हुई थी।
दोनों का परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहा था। उनके पास दो बच्चे हैं। जिसमें सात वर्षीय आर्यन और दो वर्षीय बेटी शिवानी हैं। बबलू रोजी-रोटी के चक्कर में घर से बाहर रहता था। इसी बीच उसकी पत्नी राधिका का गांव के ही एक युवक विकास पुत्र स्वर्गीय अच्छे लाल से प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसकी जानकारी होने पर बबलू ने अपनी पत्नी को साथ लेकर धनघटा तहसील में पहुंचकर शपथ पत्र बनवाते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हाथों सौंप दिया। उसके बाद दोनों पक्ष धनघटा स्थित दानीनाथ शिव मंदिर पर पहुंचकर शादी किए। इस मौके पर हीरा, कल्लू, श्रीकांत, बेचू, जीतन, राम आश्रय, सुरेश, राम लुटावन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

×
Date : 27 March 2025 Posted By : EDITOR
 UP: कातिल मुस्कान के खौफ में आया पति, पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी, रख लिए दोनो बच्चे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]