पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा
पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा हुई। भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर इस बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”भारत में पहले से ही 250 से अधिक डेनिश कंपनियां काम कर रही हैं और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही हैं। डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात में शामिल होकर खुशी हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।”
इससे पहले भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड ने मंगलवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने तथा स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े नए अवसरों पर चर्चा की।
