Harbhajan will improve the quality of Hindi commentary

हरभजन बोले, हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे

हरभजन बोले, हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह आजकल कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय है। हरभजन आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। इसी दौरान हरभजन ने हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले एक प्रशंसक को भी जवाब दिया है। इससे पहले इस प्रशंसक ने सोशल मीडिया में कहा था कि पहले हिंदी कमेंट्री काफी अच्छी थी पर आजकल ऐसा नहीं रहा है। इसमें जानकारी कम और व्यंगात्मक टिप्पणियां अधिक होती हैं।
इसी को लेकर हरभजन ने इस प्रशंसक को दिये जवाब में कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा। इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने सोशल मीडिया में लिखा, जानकारी के लिए धन्यवाद। हम इस सुझाव पर काम करेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल में हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा के आलावा आकाश चोपड़ा सहित कई अन्य पूर्व क्रिकेटर हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 MI vs CSK : मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया IPL 2026 MI vs CSK : मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 103 रनों से हराया मुंबई : संजू सैमसन के नाबाद शतक के बाद अकीला हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई […]

IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया. 160 रन का टारगेट पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 18 […]