Apple announces annual Worldwide Developers Conference 2025

एप्पल ने की वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2025 की घोषणा

क्यूपर्टिनो। टेक्नोलॉजी की अग्रणी कंपनी एप्पल ने बुधवार को घोषणा की कि उसका वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी) 9 से 13 जून 2025 तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस आयोजन के पहले दिन, 9 जून को, एप्पल पार्क में एक विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें डेवलपर्स और छात्र व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर इस समारोह का आनंद उठा सकेंगे। एप्पल का यह कार्यक्रम सभी डेवलपर्स के लिए निःशुल्क रहेगा और इसमें कंपनी के नवीनतम सॉफ़्टवेयर और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान, डेवलपर्स को विशेषज्ञों तक पहुंच प्राप्त होगी और नए टूल, फ्रेमवर्क और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
एप्पल के वर्ल्डवाइड डेवलपर रिलेशंस की उपाध्यक्ष सुसान प्रेस्कॉट ने कहा, कि हम अपनी वैश्विक डेवलपर कम्युनिटी के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी के एक और अविश्वसनीय वर्ष को मनाने के लिए उत्साहित हैं। हम लेटेस्ट टूल और टेक्नोलॉजी को साझा करने के लिए तत्पर हैं, जो डेवलपर्स को सशक्त बनाएंगे और इनोवेशन को बढ़ावा देंगे।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में रहेगा सहभागिता का अवसर
डेवलपर्स और छात्र इस कार्यक्रम में कीनोट सेशन में भाग लेकर नवीनतम एप्पल सॉफ़्टवेयर और टेक्नोलॉजी की खोज कर सकेंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2025 को एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, डेवलपर ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस वर्ष के सम्मेलन में वीडियो सेशन्स और ऑनलाइन लैब्स के माध्यम से डेवलपर्स को एप्पल इंजीनियरों और डिज़ाइनरों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के जरिए नई पीढ़ी को प्रोत्साहन
एप्पल ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कंपनी नेक्स्ट जनरेशन डेवलपर्स को सपोर्ट करने के लिए स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम युवा उद्यमियों, कोडर्स और डिज़ाइनरों को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। इस वर्ष के स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के आवेदकों को उनकी स्थिति के बारे में 27 मार्च को सूचित किया जाएगा। जिन छात्रों का चयन होगा, वे एप्पल पार्क में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 50 उत्कृष्ट विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें तीन दिवसीय विशेष अनुभव के लिए क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया में आमंत्रित किया जाएगा।

×
Date : 28 March 2025 Posted By : EDITOR
एप्पल ने की वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2025 की घोषणा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल

📰 Generate e-Paper Clip वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल o एआई इनोवेशन, (AI Innovation) एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ की साझेदारी Vi, one of India’s leading telecommunications service providers, today announced the […]