GT vs MI IPL 2025: Gujarat Titans beat Mumbai Indians by 36 runs

GT vs MI IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया

GT vs MI IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 में जीता पहला मुकाबला

UNN: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में 36 रनों से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 48 रन की पारी खेली। मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात टाइटंस अपना पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रहा। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 4 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकल्टन 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 36 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन तीन रन ही बना पाए। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 48 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या 11 रन ही बना सके। नमन धीर 18 और मिचेल सैंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से सिराज और कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]