Indore newspaper Mataram India organized

Madhya Pradesh- Indore: समाचार पत्र मातरम इंडिया का सम्मान समारोह आयोजित

इंदौरी जज़्बा शहर को बनाता है देश में नंबर वन

आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा ने बताया किस तरह है इंदौर दूसरों से अलग

इंदौर : इंदौर में ऐसा इंदौरी जज़्बा है जो दूसरे शहरों में नहीं है। इंदौरी जज़्बा ही इंदौर को लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना रहा है। आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा ने आज मातरम इंडिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अन्य शहरों के वरिष्ठ प्रशासक जब उनसे पूछते हैं कि उनके यहाँ भी समस्त संसाधन हैं, फिर भी वे इंदौर की बराबरी क्यों नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे सवालों के जवाब में बस यही कहा जा सकता है कि इंदौर के नागरिकों की जागरूकता और उनका जज़्बा एक ऐसी चीज़ है जो दूसरे शहरों में नहीं है। आयुक्त नगर निगम श्री वर्मा आज समाचार पत्र द्वारा आयोजित मीडिया कर्मियों और नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रेस क्लब इंदौर के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, समाचार पत्र के संपादक सुधाकर सिंह, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क डॉ. आर. आर. पटेल, समाजसेवी राहुल पटेल एवं इंदौर शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक गण और मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

×
Date : 29 March 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh- Indore: समाचार पत्र मातरम इंडिया का सम्मान समारोह आयोजित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]