Police Naxalite encounter in Sukma 16 Naxalites killed

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में आज सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर और बीजीएल लॉन्चर समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक, 28 मार्च 2025 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 29 मार्च की सुबह 8 बजे से ही मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार और सुरक्षा बल निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसका लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाना है। इस अभियान में बस्तर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ, कोबरा और बीएसएफ जैसे सुरक्षा बलों की संयुक्त भूमिका है। भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक 63 मुठभेड़ों में 333 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिसमें आज की कार्रवाई के आंकड़े भी शामिल हैं। इसके अलावा, कई सेमी-ऑटोमेटिक और ऑटोमेटिक हथियारों के साथ नक्सलियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को अहम सुराग मिल रहे हैं।

×
Date : 29 March 2025 Posted By : EDITOR
सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]