Indore Media Conclave from 7th to 9th April at Indore Press Club

Indore Media Conclave 2025: इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 9 अप्रैल तक इंदौर प्रेस क्लब में

Indore Media Conclave 2025: इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 9 अप्रैल तक इंदौर प्रेस क्लब में

इंदौर प्रेस क्लब के आयोजन में देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल होंगी

इंदौर (नप्र)। इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7, 8 और 9 अप्रैल इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की अनेक हस्तियां शामिल होंगी। तीन दिन तक चिंतन-मनन के अनेक सत्र के साथ ही व्याख्यान, कार्यशाला, सम्मान और पुरस्कार वितरण भी होगा। 9 अप्रैल को प्रेस क्लब के स्थापना दिवस के दिन मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान होगा। देश के जानेमाने पत्रकार पी. साईंनाथ व्याख्यान देंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति और शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है, जिसमें आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है। तीन दिवसीय यह आयोजन पूरी तरह ईको फ्रेंडली होगा।
इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और महासचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि 7 और 8 अप्रैल को सभी आयोजन इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में होंगे। 9 अप्रैल को मुख्य आयोजन मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]