BJP's strategy amid growing resentment over the Waqf Amendment

वक्फ संशोधन कानून पर बढ़ती नाराजगी के बीच भाजपा की रणनीति

वक्फ संशोधन कानून पर बढ़ती नाराजगी के बीच भाजपा की रणनीति

नई दिल्ली। हाल ही में संसद के दोनों सदनों में पास हुए वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इस नाराजगी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इस कानून की खूबियों को मुस्लिम समाज के बीच बताने का निर्णय लिया है।
पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अब देशभर में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बिल के फायदों के बारे में जानकारी देंगे। इस संबंध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के कई अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे। इस कार्यशाला में जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगे की कार्य योजना पर चर्चा करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य भाजपा के कार्यकर्ताओं को वक्फ कानून की विशेषताओं के बारे में पूरी जानकारी देना है, ताकि वे इसे आम लोगों तक पहुंचा सकें। कार्यशाला के बाद इन कार्यकर्ताओं को देशभर में मुस्लिम समाज के बीच इस कानून के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य सौंपा जाएगा। यह कदम भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ संशोधन बिल को लेकर उठाए गए सकारात्मक कदमों के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए है, जिससे कि इस कानून को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनें अफसर’ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनें अफसर’ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्कूलों के बच्चे या कॉलेज के छात्र अपनी किसी समस्या को […]

Ambassador to Outline Roadmap for Deeper India–U.S. Trade, Investment and Strategic Cooperation

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Ambassador to Outline Roadmap for Deeper India–U.S. Trade, Investment and Strategic Cooperation Mumbai : H.E. Sergio Gor, U.S. Ambassador to India, will deliver a special address at the Indo-American Chamber of Commerce National Convention 2026, placing the future of India–U.S. trade, investment and economic cooperation at the centre of the […]