I like Meloni very much and I am a fan of his talent: Trump

मेलोनी मुझे बहुत पसंद उनकी प्रतिभा का मैं कायल: ट्रंप

टैरिफ लगाए जाने के बाद इटली की पीएम ने की ट्रंप से मुलाकात

वाशिंगटन। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी अमेरिकी दौरे पर हैं। उन्होंने यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। टैरिफ लगाए जाने के बाद मेलोनी पहली ऐसी नेता हैं, जिन्होंने अमेरिका पहुंचकर ट्रंप से मुलाकात की। इस बीच ट्रंप ने मेलोनी की दिल खोलकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि वह मेलोनी को बहुत पसंद करता हैं। उन्हें लगता है कि वह एक बेहतरीन पीएम है और इटली में अच्छा काम कर रही हैं उनकी प्रतिभा में कायल हूं।
ट्रंप ने कहा कि मेलोनी में गजब की प्रतिभा है। वह दुनिया के बेहतरीन नेताओं में से एक हैं, उनका करिश्माई व्यक्तित्व है और उनके जैसा कोई नहीं है। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और दोनों देश एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने मेलोनी की महान पीएम बताते हुए कहा है कि उन्होंने पूरे यूरोप में हलचल मचा रखी है। मैं उनको शुरुआती दिनों से जानता हूं कि उनके पास अद्भुत प्रतिभा है। व्हाइट हाउस में मेलोनी और ट्रंप के बीच व्यापार, टैरिफ से लेकर इमिग्रेशन और पर भी चर्चा हुई।
ट्रंप ने कहा कि वह कारोबारी सौदे जल्दबाजी में नहीं करना चाहते। टैरिफ से अमेरिका को बहुत फायदा हो रहा है। हालांकि इस दौरान ट्रंप ने यूरोपीय संघ के साथ समझौते के संकेत भी दिए हैं। इस दौरान मेलोनी ने बताया की इटली की कंपनियां अमेरिका में 10 अरब यूरोप का निवेश करेंगी और इटली, अमेरिका से एनर्जी का इंपोर्ट बढ़ाएगा। बता दें कि मेलोनी यूरोप की एकमात्र नेता थी, जिन्हें 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। मेलोनी और ट्रंप की कई मामलों पर एक जैसी राय है। इमिग्रेशन से लेकर तस्करी तक से निपटने को लेकर दोनों एक जैसा सोचते हैं।

×
Date : 19 April 2025 Posted By : EDITOR
मेलोनी मुझे बहुत पसंद उनकी प्रतिभा का मैं कायल: ट्रंप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]

इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत, स्वदेशी ‘नाविक’ दिखाएगा राह

📰 Generate e-Paper Clip इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत, स्वदेशी ‘नाविक’ दिखाएगा राह श्रीहरिकोटा। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का अहसास कराया है। अब भारत विदेशी नेविगेशन प्रणालियों के भरोसे नहीं रहेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली […]