Malegaon OTT release Superboys of Malegaon on Prime Video

“सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव” (Superboys of Malegaon ) प्राइम वीडियो पर! on Prime Video!

Malegaon OTT release: “सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव” (Superboys of Malegaon ) प्राइम वीडियो पर! on Prime Video!

Mumbai: एक्सल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन की यह फिल्म, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा प्रोड्यूस और रीमा कागती द्वारा डायरेक्टेड, “सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव” अब आज से प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग हो रही है। यह फिल्म वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई है और अमेजन MGM स्टूडियोज’ की ओरिजिनल फिल्म है। इसमें अदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह, और शशांक अरोड़ा जैसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर लीड रोल्स में हैं।
भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रशंसित फिल्म ‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’ के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। यह अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की ओरिजिनल फिल्म है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती, और इसे रीमा कागती ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी को वरुण ग्रोवर ने लिखा है।
इस फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे बेहतरीन कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम हो रही है।

‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’ फिल्म मालेगांव के एक शौकिया फिल्ममेकर नासिर शेख की जिंदगी पर आधारित है। मालेगांव के लोग अपनी रोजमर्रा की मुश्किलों से राहत पाने के लिए बॉलीवुड सिनेमा का सहारा लेते हैं। ऐसे में नासिर तय करता है कि वो मालेगांव के लोगों के लिए, मालेगांव के लोगों के साथ मिलकर एक फिल्म बनाएगा। वो अपने दोस्तों के एक अनोखे और जुगाड़ू ग्रुप को साथ लेकर अपने सपने को सच करने निकल पड़ता है, और इसी के साथ मालेगांव जैसे छोटे शहर में भी एक नई जान आ जाती है। ये फिल्म न सिर्फ फिल्म बनाने की जद्दोजहद को दिखाती है, बल्कि दोस्ती की खूबसूरती को भी बखूबी बयां करती है। जब ये दोनों दुनिया एक-दूसरे से टकराती हैं, तो एक बेहद दिल छू लेने वाली और प्रेरणादायक कहानी सामने आती है।
इस फिल्म को 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। साथ ही, 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यंग सिनेस्ट्स अवॉर्ड कैटेगरी में स्पेशल मेंशन से नवाजा गया। इसके अलावा, फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहले नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट फिल्म का सम्मान भी मिला।
समीक्षकों ने इसे “सपने देखने वालों की शानदार श्रद्धांजलि” कहा है, और इसकी कहानी और जड़ों से जुड़े फिल्म बनाने के तरीके की असलियत की तारीफ की है। इसे “मानव भावना का जश्न और कहानी कहने की कला के लिए एक लव लेटर” के रूप में भी देखा गया है। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बनाई है, और इसे इसके प्रेरणादायक संदेश और मजबूत किरदारों के लिए खूब सराहा गया है। यह फिल्म दुनियाभर के फिल्म लवर्स के लिए मस्ट वॉच बन गई है।

 

×
Date : 26 April 2025 Posted By : EDITOR
“सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव” (Superboys of Malegaon ) प्राइम वीडियो पर! on Prime Video!
News Image

Malegaon OTT release: "सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव" (Superboys of Malegaon ) प्राइम वीडियो पर! on Prime Video!

Mumbai: एक्सल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन की यह फिल्म, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा प्रोड्यूस और रीमा कागती द्वारा डायरेक्टेड, "सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव" अब आज से प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग हो रही है। यह फिल्म वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई है और अमेजन MGM स्टूडियोज’ की ओरिजिनल फिल्म है। इसमें अदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह, और शशांक अरोड़ा जैसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर लीड रोल्स में हैं।
भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रशंसित फिल्म ‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’ के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। यह अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की ओरिजिनल फिल्म है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती, और इसे रीमा कागती ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी को वरुण ग्रोवर ने लिखा है।
इस फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे बेहतरीन कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम हो रही है।

'सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव' फिल्म मालेगांव के एक शौकिया फिल्ममेकर नासिर शेख की जिंदगी पर आधारित है। मालेगांव के लोग अपनी रोजमर्रा की मुश्किलों से राहत पाने के लिए बॉलीवुड सिनेमा का सहारा लेते हैं। ऐसे में नासिर तय करता है कि वो मालेगांव के लोगों के लिए, मालेगांव के लोगों के साथ मिलकर एक फिल्म बनाएगा। वो अपने दोस्तों के एक अनोखे और जुगाड़ू ग्रुप को साथ लेकर अपने सपने को सच करने निकल पड़ता है, और इसी के साथ मालेगांव जैसे छोटे शहर में भी एक नई जान आ जाती है। ये फिल्म न सिर्फ फिल्म बनाने की जद्दोजहद को दिखाती है, बल्कि दोस्ती की खूबसूरती को भी बखूबी बयां करती है। जब ये दोनों दुनिया एक-दूसरे से टकराती हैं, तो एक बेहद दिल छू लेने वाली और प्रेरणादायक कहानी सामने आती है।
इस फिल्म को 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। साथ ही, 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यंग सिनेस्ट्स अवॉर्ड कैटेगरी में स्पेशल मेंशन से नवाजा गया। इसके अलावा, फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहले नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट फिल्म का सम्मान भी मिला।
समीक्षकों ने इसे "सपने देखने वालों की शानदार श्रद्धांजलि" कहा है, और इसकी कहानी और जड़ों से जुड़े फिल्म बनाने के तरीके की असलियत की तारीफ की है। इसे "मानव भावना का जश्न और कहानी कहने की कला के लिए एक लव लेटर" के रूप में भी देखा गया है। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बनाई है, और इसे इसके प्रेरणादायक संदेश और मजबूत किरदारों के लिए खूब सराहा गया है। यह फिल्म दुनियाभर के फिल्म लवर्स के लिए मस्ट वॉच बन गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]