Homes of 7 terrorists belonging to Lashkare Taiba razed to the

ताबड़तोड़ एक्शन-लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 7 आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाए

जम्मू । जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल के जवान आतंकियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। बीती रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सात आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। यह अभियान दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में चलाया गया। शोपियां के छोटीपोरा गांव में लश्कर कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का घर मलबे में तब्दील कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, कुट्टे पिछले 3-4 वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था और कई हमलों का समन्वयक रहा है। वहीं, कुलगाम के मतलाम इलाके में सक्रिय आतंकी जाहिद अहमद का घर भी ढहा दिया गया।
बता दें कि पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलवामा के मुर्रन क्षेत्र में आतंकी अहसन उल हक का घर विस्फोट से उड़ाया गया। अहसन ने 2018 में पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण लिया था और हाल ही में घाटी में फिर से सक्रिय हुआ था। इसके अलावा, लश्कर आतंकी एहसान अहमद शेख का दो मंजिला मकान भी ध्वस्त कर दिया गया, जो जून 2023 से सक्रिय है। हैरिस अहमद के घर को भी उड़ा दिया गया। वह 2023 से आतंक में लिप्त है। पुलवामा के कचिपोरा स्थित घर को विस्फोट से उड़ाया गया।
इससे पहले गुरुवार रात को पहलगाम हमले में शामिल अदिल हुसैन और आसिफ शेख के घर भी विस्फोट से नष्ट किए गए। जानकारी के अनुसार, इनके घरों में विस्फोटक सामग्री भी रखी गई थी।
आपको बता दें कि अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को तीन आतंकियों के स्केच जारी किए थे। तीनों आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख के इनाम की घोषणा की गई है।घटना के दिन पहलगाम के मिनी स्विट्ज़रलैंड में अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई। पर्यटक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन खुले मैदान में छुपने की कोई जगह नहीं थी। इस हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए सिंधु जल संधि निलंबित कर दी है और पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है।

×
Date : 26 April 2025 Posted By : EDITOR
ताबड़तोड़ एक्शन-लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 7 आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]